फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में 11 आईएफएस और एचपीएफएस अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी सूची

Wed, 15 Jul 2026 03:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर सात आईएफएस और चार एचपीएफएस अधिकारियों के तबादले व तैनाती का आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने आईएफएस व एचपीएफएस अधिकारी बदले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर सात आईएफएस और चार एचपीएफएस अधिकारियों के तबादले व तैनाती का आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव वन एम सुधा देवी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार कसे बिलासपुर के डीसीएफ (टी) से एचपीएसएफडीसी लिमिटेड मंडी के निदेशक(सेंट्रल) पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


वासु डोगर अब पालमपुर के डीसीएफ(टी) बनाए गए हैं। संजीव शर्मा को डीसीएफ (टी) मंडी लगाया है। तैनाती का इंतजार कर रहे सुशील कुमार को आईडीपी उना भेजा गया है। चमन लाल को डीसीएफ (टी) बिलासपुर लगाया गया है। माने नवंथ शिवाजी  डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) चंबा लगाया है। अंशुल जैन डीसीएफ (टी) नालागढ़ बनाए गए। इसी तरह एचपीएफएस अधिकारियों में कुलदीप सिंह जमवाल डीएफओ (टी) डलहाैजी, राजनीश महाजनडीएफओ (टी)भरमौर,  धर्म चंद (एचएसडी) बद्दी, प्रदीप कुमार को डीएफओ (टी) सोलन लगाया गया है। 

विज्ञापन

पपिंद्र सिंह बने राज्य उपभोक्ता आयोग के सहायक रजिस्ट्रार
 प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने अधीक्षक ग्रेड-एक पपिंद्र सिंह को सहायक रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई है। आयोग के रजिस्ट्रार नरेंद्र मेहता ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, यह पदोन्नति उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत हुई है। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग भर्ती, पदोन्नति, नियंत्रण, अनुशासन एवं अपील तथा अन्य सेवा शर्तें नियम 2024 का भी पालन किया गया है। यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पपिंद्र सिंह को पे मैट्रिक्स लेवल-21 में नियुक्त किया गया है। इस लेवल में वेतनमान 67,400 रुपये से 2,01,200 रुपये तक है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से वे दो वर्ष की परिवीक्षा पर रहेंगे। उन्हें पदभार संभालने के एक माह के भीतर वेतन निर्धारण का विकल्प भी देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें