फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में खराब हो गए चंबा से भेजे 11 संदिग्धों के सैंपल

Mon, 06 Apr 2020 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसा से टांडा भेजे गए 11 लोगों के नमूने टांडा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में खराब हो गए। इसके चलते रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोबारा से उन 11 लोगों के खून के सैंपल लेकर टांडा भेजे हैं। हालांकि शनिवार रात को पहले भेजे गए सैंपलो की रिपोर्ट चंबा आनी थी। लेकिन टांडा की लैब में खराबी आने की वजह से इसकी रिपोर्ट नहीं बन पाई।

विज्ञापन


इसके चलते टांडा मेडिकल कॉलेज से चंबा अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई कि भेजे गए 11 लोगों के खून के सैंपल खराब हो गए हैं। इसलिए दोबारा से खून के सैंपल भेजने की व्यवस्था की जाए। अब सोमवार रात तक इन सैंपलो की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जबकि शनिवार को चंबा से भेजे गए अतिरिक्त चार सैंपलो की रिपोर्ट सोमवार सुबह चंबा पहुंच जाएगी। इसमें पता लग जाएगा कि ये लोग कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव हैं या निगेटिव। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि तीसा से जिन 11 लोगों के सैंपल भेजे थे। वह सभी सैंपल टांडा की लैब में खराबी आने के कारण खराब हो गए। इसके चलते दोबारा से सैंपल भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार देर शाम तक चंबा आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें