फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से 10वीं मौत, मंडी की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Tue, 21 Jul 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर(मंडी)
विज्ञापन
मृतक महिला का अंतिम संस्कार नेरचौक में हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कोरोना महामारी ने हिमाचल में एक और जान ले ली। मंडी के सरकाघाट उपमंडल की संक्रमित बुजुर्ग महिला (75) ने सोमवार देर रात करीब सवा तीन बजे कोविड अस्पताल नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। महिला ब्लड कैंसर, शुगर और हाईपोथाईरिज्म जैसी बीमारियों से भी जूझ रही थी। 16 जुलाई से वह अस्पताल में उपचाराधीन थी। तबीयत अधिक बिगड़ने पर पिछले तीन दिनों से वह वेंटिलेटर पर थी। वृद्धा की कोरोना पाजिटिव बहू भी यहीं भर्ती है। हालांकि उसे स्वस्थ बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मंडी जिले से अब तक चार लोगों की कोरोना जान ले चुका है। इनमें से एक युवक ने शिमला में दम तोड़ा था। बताया जा रहा है कि इसी माह एक से सात जुलाई तक वृद्धा उपचार करवाने अपनी बहू के साथ मोहाली गई थी। वापस घर आने के बाद 15 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा, जिसमें दोनों पॉजिटिव निकलीं थीं। इसके बाद दोनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया था। मौत के बाद बुजुर्ग महिला की अंत्येष्टि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बल्ह में की। 

प्रदेश में 29 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 29 मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 13, कांगड़ा-सोलन सात-सात, कुल्लू-बिलासपुर में एक-एक मामला आया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1656 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 561 हो गए हैं। 1068 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 10 की मौत हो चुकी है। 15 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें