फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 वर्षीय खड़कू राम भी करेंगे मतदान, बिना सहारे खुद पैदल जाकर डालेंगे वोट

Sat, 02 Jan 2021 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
109 वर्षीय बुजुर्ग खड़कू राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज के गांव जाड़ बरड़ू के 109 वर्षीय वृद्ध खड़कू राम भी इस बार पंचायत चुनावों में मतदान करने के लिए उत्साहित हैं। खड़कू राम का जन्म वर्ष 1911 में हुआ है। इनके पुत्र बृज लाल शर्मा ने बताया कि पिता अभी भी तंदरुस्त हैं और खुद ही मतदान केंद्र तक जाने की हिम्मत रखते हैं। हर बार खुद ही मतदान केंद्र तक जाते हैं। आधार कार्ड पर भी जन्म वर्ष 1911 का है। बृज लाल ने कहा कि उनके पिता की उम्र सौ साल से पार है लेकिन वह आज भी घर के सारे काम करते हैं। 

विज्ञापन


खड़कू राम जाड़ बरड़ू डाकघर कड़ोहता तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रहने वाले हैं। इनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। खड़कू राम ने कहा कि वह इस बार पंचायत चुनावों में मतदान के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, उन्हें मतदान केंद्र तक जाने के लिए सहारे की जरूरत नहीं है, वह पैदल जाकर ही मतदान केंद्र पहुंचते हैं। बता दें कि देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी की उम्र करीब 104 साल है, जबकि खड़कू राम की उम्र 109 साल होने के कारण वह उनसे भी बड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें