फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से खंगालता गांव के वृद्ध की नेरचौक में मौत

विज्ञापन
one died with corona
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के खंगालता गांव में कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। खंगालता गांव का जयप्रकाश (69) वीरवार शाम को ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। देर रात 9 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने तुरंत बीएमओ गलोड़ को सूचित किया। बीएमओ गलोड़ ने तुरंत एंबुलेंस भेजकर मरीज को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भिजवाया। यहां पर तबीयत और बिगड़ने पर उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह 8 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अचानक हुए इस घटनाक्रम से खंगालता वासी स्तब्ध हैं। वहीं, गांव में मातम के साथ-साथ दहशत भी फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने मृतक के संपर्क में आए 40 लोगों की पहचान शुक्रवार को की। जिनका कोरोना सैंपल लिया जाएगा। बीएमओ गलोड़ एसके गौतम ने कोरोना से वृद्ध की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि लोगों में जागरूकता के अभाव के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अगर मरीज को शुरुआती लक्षणों में समय रहते इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि लापरवाही न बरतते हुए लक्षण दिखने पर तुरंत अपना कोविड टेस्ट करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें