फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने सालों से नियमितीकरण की राह देख रहे 1081 ग्राम सेवक

Wed, 23 May 2018 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सेवक नियमित कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ से वंचित है। सरकार की ओर से इनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। हिमाचल के 1081 ग्राम सेवक नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। 

विज्ञापन


इन्हें सेवाएं देते हुए 10 साल और इससे अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इनके नियमितीकरण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 

ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज ठाकुर ने कहा कि मनरेगा को सुचारु रूप से संचालन के लिए वर्ष 2007.08 में ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति की गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

ग्राम सेवक ग्रामीण विकास विभाग की सबसे पिछड़ी श्रेणी

उस समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं विभाग को देखते थे। तब से लेकर अब तक स्थिति वैसे की वैसी ही बनी है। ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास विभाग की सबसे गरीब व पिछड़ी श्रेणी है।

पिछली कांग्रेस सरकार ने सभी मनरेगा कर्मियों को रेगुलर स्केल देना शुरू किया है, लेकिन रोजगार सेवकों को इस लाभ से भी वंचित है। संघ के प्रतिनिधि मंडल समय-समय पर मंत्री वीरेंद्र कंवर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलता रहा है।

सरकार की ओर से आश्वासन देकर सेवकों को टालने की कोशिश की जा रही है। सीएम खुद भी मान रहे हैं कि मांग जायज है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आगामी कैबिनेट में इस मामलों पर चर्चा करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें