पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने की खुशी में शिमला के राम मंदिर में 108 व राधा कृष्ण मंदिर में शाम के समय 101 दीये जलाए जाएंगे। राम मंदिर की समन्वयक सुनंदा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंदिर में दोपहर 12 बजे प्रसाद बनाकर लोगों में बांटा गया। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते मंदिर बंद है जिस कारण की भव्य कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया गया है।