फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से हिमाचल में एंबुलेंस सेवाएं ठप, मरीज बेहाल

Thu, 09 Aug 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई है। लोगों को निजी वाहन व बसों में सफर कर अस्पताल पहुंचना पड़ा। कई अस्पतालों की एंबुलेंस में होमगार्ड और सरकार चालकों ने स्टेरिंग थामे, जबकि अधिकांश अस्पतालों में एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से प्र्रभावित रही।

विज्ञापन


सोलन अस्पताल में सुबह से लोग निजी वाहनों से पहुंचे। यहां 108 एंबुलेंस सेवा के करीब 80 कर्मचारी हड़ताल पर है। हमीरपुर जिले में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को किराये के वाहनों से अस्पताल जाना पड़ा।

चंबा जिले में बुधवार को ही एंबुलेंस की चाबियां और मोबाईल फोन स्वास्थ्य महकमे में जमा करा दिए है। यहां 28 एंबुलेंस अस्पताल के बाहर खड़ी हो गई है। हालांकि व्यवस्था पटरी पर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच एंबुलेंस को चलाने के लिए सरकारी चालक तैनात किए।
विज्ञापन


लेकिन मरीजों की आवाजाही के चलते यह नाकाफी रहे। जिला मंडी में 30 एंबुलेंस में से अधिकांश पर होमगार्ड या सरकारी चालकों ने स्टेरिंग थामे रखा। जिला ऊना में भी हड़ताल का खासा असर देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें