सिरमौर स्कूल बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की पासिंग को लेकर सख्ती से निरीक्षण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला भूपेंद्र अत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्कूल बसों की पासिंग के दौरान सरकार की ओर से निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन करवाने के आदेश दिए हैं।
स्कूल बसों में जीपीएस, कैमरे, स्पीड गवर्नर, खिड़कियों पर रेलिंग सहित अन्य नियमों की अनुपालना न होने पर पासिंग नहीं की जाएगी। सरकार के आदेशों पर परिवहन विभाग ने स्कूल बसों और शिक्षण संस्थानों की बसों का निरीक्षण अभियान भी शुरू कर दिया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला के निरीक्षण दस्ते रोजाना शिक्षण संस्थानों की बसों का निरीक्षण कर रहे हैं।