फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए हंगामा करने वाले पार्षद नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम की ओर से करीब पांच माह बाद भी ट्रेनिंग न करवाए जाने को लेकर सदन में हंगामा करने वाले पार्षद अब खुद ही ट्रेनिंग प्रोग्राम से नदारद रहे। पार्षदों की मांग के बाद निगम प्रशासन ने हिप्पा में दो दिन की ट्रेनिंग रखी थी, लेकिन कई पार्षदों ने इसमें आना ही जरूरी नहीं समझा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन डिप्टी मेयर समेत कुल 20 पार्षद ही हिप्पा पहुंचे। पहले दिन भी करीब इतने ही पार्षद प्रशिक्षण में मौजूद थे। 30 अक्तूबर को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में पार्षदों ने इस मामले पर एक साथ निगम प्रशासन को आड़े हाथ लिया था। प्रशासन से पूछा था कि आखिर पांच माह बाद भी प्रशिक्षण क्यों नहीं करवाया जा रहा? पार्षदों का कहना था कि उन्हें मालूम ही नहीं है कि वे कितने तरह के प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं। साथ ही निगम की कार्यप्रणाली और पार्षदों के कार्यों आदि की जानकारी का अभाव होने का भी तर्क दिया था। इसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में यह दो दिन का प्रशिक्षण रखा था। इसमें एक्सपर्ट भी बुलाए गए थे, लेकिन कई पार्षद इसके लिए समय ही नहीं निकाल पाए।

पार्षदों को दी वार्ड सभाओं, नियमों की जानकारी
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को आखिरी दिन था। सुबह के सत्र में निगम के लॉ ऑफिसर जोगेंद्र चौहान ने नगर निगम के नियम और कानूनों को लेकर जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त आयुक्त प्रशांत सरकैक ने वार्ड सभाओं, समितियों के गठन, इनके कार्य और इनकी जरूरत के बारे में पार्षदों को जानकारी दी। इसके बाद भी विशेषज्ञों ने निगम की आय के साधनों और व्यय आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पार्षदों ने भी कई सवाल पूछे, जिनका मौके पर ही जवाब मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी दिन ये पार्षद हुए शामिल
प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन पार्षद संजीव ठाकुर, सुनील धर, संजय परमार, सिमी नंदा, सुषमा कुठियाला, इंद्रजीत सिंह, अर्चना धवन, शारदा चौहान, मीरा शर्मा, कुलदीप ठाकुर, राकेश चौहान, रेणु चौहान और बृज सूद नहीं पहुंचे। इनमें कई पार्षद तो पहले दिन भी ट्रेनिंग से गायब रहे थे। वहीं, मेयर कुसुम सदरेट भी ट्रेनिंग में नहीं पहुंच पाईं। आखिरी दिन डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद सत्या कौंडल, विदुषी शर्मा, किरण बाबा, आशा शर्मा, जगजीत सिंह बग्गा, पूर्णमल, किमी सूद, दिवाकर शर्मा, रीता ठाकुर, तनुजा चौधरी, आरती चौहान, विवेक शर्मा, शैली शर्मा, कुसुमलता ठाकुर, बिट्टू कुमार, कमलेश मेहता, रचना, आनंद कौशल और शैलेंद्र चौहान ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें