फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: किन्नौर में भारी बर्फबारी में फंसे 100 सैलानी, रेस्क्यू जारी

Sat, 08 Apr 2017 09:07 AM IST
सांगला (किन्नौर)/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर के सीमांत क्षेत्र छितकुल में तीन से पांच फीट बर्फबारी के बीच कोलकाता से आए 100 सैलानियों का एक दल फंस गया है। इस क्षेत्र में पिछले दो तीन दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच इलाके में यातायात व्यवस्‍था पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का सिलसिला जारी है। वहीं, निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बर्फ में फंसे इन सैलानियों में से कुछ को होटल में ठहराया गया है तो कुछेक गांव के लोगों के पास आश्रय ले रहे हैं।

मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले तीन चार दिन तक इनके यहां से निकलने की कोई संभावना नहीं लग रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता तब तक सड़कें बहाल नहीं हो पाएंगी। हालांकि प्रशासन मार्ग को बहाल करने में जुटा हुआ है। प्रशासन का दावा है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से फंसे हैं सैलानी, बिजली भी हो गई है गुल

चीन बॉर्डर से सटे छितकुल क्षेत्र में घूमने आया कोलकाता का एक दल बुधवार से बर्फबारी के चलते फंसा हुआ है। तीन फुट बर्फबारी के कारण क्षेत्र में बिजली और यातायात पूरी तरह से ठप है।

छितकुल के पूर्व प्रधान मुकेश नेगी ने बताया कि होटलियरों और ग्रामीणों की मदद से सैलानियों को सुरक्षित जगह पर ठहराया गया है। मार्ग खुलने पर ही वे लौट पाएंगे।

जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंदर कुमार शर्मा का कहना है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्हें बर्फीले क्षेत्र से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनें और मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें