फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी में शामिल होंगी 100 नई बसें, इन रूटों पर चलेंगी

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि परिवहन निगम को 300 नई बसें प्रदान कर दी गईं हैं। शीघ्र ही 100 नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इन बसों को राज्य के ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा चामुंडा से दिल्ली रूट पर वोल्वो बस चलाने की भी मंत्री ने घोषणा की। नगरोटा बगवां में पत्रकार वार्ता के दौरान जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी में शामिल नई बसों में 200 छोटी और 100 बड़ी बसें शामिल हैं।

नई बसों में से 40 चंबा, नगरोटा बगवां, पालमपुर और धर्मशाला डिपुओं को दी गईं, जबकि अन्य बस डिपुओं में भी नई बसें भेजी गई हैं। इसमें सिरमौर, कुल्लू, शिमला, केलांग और लाहौल स्पीति डिपुओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


निगम में वोल्वो बसों की संख्या 100 से ऊपर हो गई है। एचआरटीसी के नेटवर्क और मेंटेनेंस की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 61 मील में निगम के नगरोटा बगवां बस डिपो की वर्कशॉप स्थापित की जा रही है। रोहड़ू और नगरोटा बगवां के नए राजकीय बी-फार्मेसी संस्थानों के लिए स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही यहां स्टाफ मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें