फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, बच्ची का मेडिकल करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम हुई वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। घटना को लेकर लोगों में रोष है।
बच्ची की चीखें सुनकर मौके पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही आरोपी अंधेरे में फरार हो गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें