निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने और निजी शिक्षण संस्थानों में अनुभवी कुलपतियों की देखरेख में विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह जांच करवाई है। हायर एजूकेशन काउंसिल के चेयरमैन और हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय दल से निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता की जांच करवाई गई है। बीते शुक्रवार को इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपी थी। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद इन दस निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपतियों को पत्र जारी कर दस दिसंबर से पहले अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।