फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 10 आईएएस अफसरों के तबादले

Tue, 29 Sep 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर को कार्मिक, ऊर्जा एवं बागवानी की जिम्मेवारी दी गई है। उनके पास राजस्व विभाग पूर्ववत रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं कार्मिक रहे एसकेबीएस नेगी बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एडीसी शिमला युनूस को उपायुक्त चंबा लगाया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल सरकार ने ये तबादले सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक के बाद किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव जनशिकायत निवारण दीपक सानन को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी की नियुक्ति दी गई है। सानन एचपीसीए मामले में सरकार के खास निशाने पर रह चुके हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एवं आईटी उपमा चौधरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन के तौर पर तैनाती दी गई है।

संजीव गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव आईटी, आरपीजी, विदेशी असाइनमेंट होंगे। प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग भी दिए गए हैं। अनुराधा ठाकुर को गृह एवं विजिलेंस का जिम्मा दिया गया है और भाषा एवं संस्कृति भी देखेंगी। सचिव पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास ओंकार शर्मा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के पद के लिए बदला गया है।
विज्ञापन


डा. संदीप भटनागर को निदेशक आयुर्वेद लगाया गया है। एम. सुधा देवी निदेशक को निदेशक अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मामले तैनात किया है। वहीं, एचएएस अधिकारी धनबीर ठाकुर को एसडीएम हरोली और पृथीपाल सिंह को एसडीएम ऊना लगाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें