फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले 10 कर्मचारी निलंबित

Mon, 25 Jan 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
निलंबित-सांकेतिक
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं के चुनान के समय ड्यूटी में कोताही करने वाले दस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सिरमौर में 4, शिमला 3, कांगड़ा 2 और बिलासपुर में एक कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। राज्य चुनाव आयोग ने इन सभी सभी दस कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब कर दी है। शिमला के तीनों कर्मचारियो ने बैलेट पेपर पर वोटरों के नाम लिख दिए थे। सिरमौर के चारों कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी ज्वाइन नहीं की और उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। कांगड़ा के कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया था। कांगड़ा के दोनों कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने मतगणना के समय सही तरीके से ड्यूटी नहीं की। इस कारण से इन सभी को निलंबित किया गया है।  

विज्ञापन


चुनाव आयोग निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागाध्यक्षों से जांच कराएगा। इन विभागाध्यक्षों की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। बताते हैं कि इन कर्मचारियों को दोषी पाया जाता है तो उनको सजा दी सकती है। इस सजा के तौर पर कर्मचारियों को डिमोट किया जा सकता है  या फिर उनकी वेतनवृद्धि घटाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि करीब दस साल पहले एक फार्मासिस्ट किसी प्रत्याशी का काउंटिग एजेंट बना हुआ था, उसे दोषी पाया गया था। चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि दस कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में कोताही करने पर निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ विभागाध्यक्षों से जांच रिपोर्ट मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें