फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत, छह घायल

Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी शहर के लेबर चौक के पास रात करीब साढ़े नौ बजे एक घर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। यूपी का दरभंगा निवासी यह परिवार बद्दी के लेबर चौक के पास रहता था। पुलिस के मुताबिक प्रकाश चंद यहां अपनी पत्नी सुकु कुमारी और बेटे रवि, रघुवीर, बेटी गुड़िया और रविना के साथ रहता था।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर हीटअप होकर धमाके के साथ फट गया। हादसे में बड़े बेटे रवि (20) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए। इसमें प्रकाश चंद और उनकी पत्नी सुकु कुमारी

सहित अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फायर ऑफिसर प्रकाश चंद ने बताया कि सिलेंडर पांच किलो का था। धमाका होते ही घर में आग लग गई। यहां एक और सिलेंडर भी पड़ा था लेकिन इसे आग पकड़ने से बचा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें