फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख स्वास्थ्य, फ्रंट लाइन वर्करों को लगी कोरोना वैक्सीन

Fri, 26 Feb 2021 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन वर्करों का आंकड़ा एक लाख पार हो गया है। पहले चरण में 65579 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि दूसरे चरण में अब तक 17041 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसी तरह 35172 फ्रंट लाइन वर्करों को अब तक वैक्सीन लगाई गई है। कुल मिलाकर प्रदेश में 1 लाख 77 हजार 799 लोगों को टीका लगाया गया है। 

विज्ञापन


रोज प्रदेश में ढाई और तीन हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अवकाश के दिन आंकड़ा कम हो रहा है। प्रदेश में जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहले वैक्सीन लगाई जा रही है, उन्हें दूसरे डोज देनी भी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में कोरोना वैक्सीन लगाने का पहले और दूसरे चरण चल रहा है। एक मार्च से तीसरा चरण शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

हर रोज सात से दस हजार सैंपल 
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है। प्रदेश में 40 से 50 मामले अभी भी हर रोज सामने आ रहे हैं। शिकायतें मिल रही हैं कि लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। यह खतरनाक हो सकता है। हर रोज सात से दस हजार सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें