फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं पानी

Sat, 19 Jan 2013 04:26 PM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के कोल्ड जोन एरिया में लोग बर्फ पिघलाकर पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। तीन दिन से इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। पानी की पाइपें जम गई हैं। पाइपों को गर्म करने से भी बात नहीं बन रही है।
विज्ञापन


कोल्ड जोन एरिया के तहत जाखू, यूएस क्लब, रिज माउंट, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी के पास, रुलदूभट्टा, संजौली, छोटा शिमला सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में पाले से पाइपें जम गई हैं। छतों पर जमी साफ बर्फ को बर्तनों में डालकर पिघलाया जा रहा है।

जाखू निवासी राम कुमार, दीपक शर्मा, कमल नैन और प्रथम चौहान ने बताया कि तीन दिन से पानी की सप्लाई उनके घरों तक पहुंच नहीं पा रही है। दर्जनों जगह पाइपें जम गई हैं। बर्फ को पिघलाने के अलावा अब उनके पास कोई और चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन


पेयजल योजनाएं भी हांफीं
शहर में वीरवार रात से जारी बर्फबारी से शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। शुक्रवार को शहर को केवल 31 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई है। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पेयजल योजनाएं हांफ गई हैं। शहर में रोजाना 35 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है लेकिन सप्लाई कम होने से कई क्षेत्रों में शुक्रवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।

शहर को मुख्य रूप से पानी की सप्लाई करने वाली गिरि पेयजल योजना से शुक्रवार को मात्र 7.05 एमएलडी पानी सप्लाई हो सका। इसके अलावा अश्वनी खड्ड से शुक्रवार को 6.60, चुरट से 3 और चेयड़ से 0.30 एमएलडी पानी की ही सप्लाई नगर निगम को मिली। कम वोल्टेज और बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते पेयजल योजनाओं में पंपिंग सही तरीके से नहीं होने के चलते सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें