फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ठंड से ठिठुरने लगा हिमाचल

Tue, 06 Nov 2012 03:08 PM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सर्द मौसम ने तेजी से दस्तक देना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की कमी दर्ज हुई है। सोमवार सुबह से ही आसमान पर हल्के-हल्के बादल छाए रहे और दोपहर तक आसमान पर बादलों की घनी परत छा गई। धूप न लगने से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के दबाव के चलते हिमाचल में मौसम का नजारा बदला हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान कई जगह बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना अभी नहीं है। प्रदेश के कबाइली इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है और सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी शिमला में भी सुबह की शुरुआत ठंडी धूप के साथ रही और दोपहर होते-होते आसमान पूरी तरह से बादलों से ढक गया। धूप व बादलों की लुका छिपी का नजारा देर सायं तक चलता रहा। सर्द हवाओं के चलने से सुबह व शाम के मौसम को और ठंडा बना दिया।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा जबकि सुंदरनगर का 8.3, भुंतर का 6.6, धर्मशाला का 11.4, ऊना 11.2, मंडी 10.9, नाहन 11.7, केलांग -0.9, पालमपुर 10.2, सोलन 6.5 और मनाली का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान केलांग (-0.9 डिग्री) में रिकॉर्ड किया गया जबकि ऊना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें