फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जीत रहे हैं तो हारेगा कौन?

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। क्या जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्रों से 18 विधायक चुनकर आएंगे? राजनीतिक दलों के दावे तो यही कह रहे हैं। सभी खुद को इक्कीस मान रहे हैं। आठ सीटों पर प्रमुख दल अपने विधायक आने का दावा कर रहे हैं। दावों के मुताबिक सभी दलों के प्रत्याशी जीत रहे हैं। ऐसा है तो फिर हार कौल रहा है?
विज्ञापन

कांग्रेस और भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। माकपा ने तीन और हिलोपा के चार प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। कांग्रेस जहां सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा 5 सीटों पर जीत तो 2 पर कांटे की टक्कर बता रही है। जिला में माकपा ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा है और तीनों ही सीटों पर जीत का दावा कर रही है।
-------
कांग्रेस जीतेगी आठों सीटें
जिला शिमला की आठों सीटों पर कांग्रेस निश्चित तौर पर जीत दर्ज करेगी। 5 सीटों पर कांग्रेस का अच्छा मार्जन रहेगा। शिमला ग्रामीण सीट पर मार्जन का रिकार्ड टूटेगा। शिमला शहर और कोटखाई सीट पर मुकाबला रोचक है। देखना है कि इन सीटों पर मार्जन कितना रहता है?
विज्ञापन

- केहर सिंह खाची
अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस (ग्रामीण)

भाजपा का 5 सीटों पर जीत का दावा
भाजपा 5 सीटों पर जोरदार जीत दर्ज करेगी। जुब्बल-कोटखाई, रामपुर, शिमला शहर, कसुम्पटी व ठियोग में दावे के साथ पार्टी की जीत होगी। हालांकि चौपाल व रोहड़ूू में कांटे की टक्कर है। शिमला ग्रामीण सीट पर भी हमारे प्रत्याशी की परफार्मेंस बढ़िया रहेगी।
-शेर सिंह चौहान
जिला अध्यक्ष, भाजपा

माकपा तीनों सीटों पर मारेगी मैदान
शिमला शहर से टिकेंद्र पंवर, कसुम्पटी से किसान सभा के राज्य अध्यक्ष कुलदीप तंवर व ठियोग-कुमारसैन से सीपीआईएम के राज्य सचिव राकेश सिंघा जीत दर्ज करेंगे। तीनों ही सीटों पर कांटे की टक्कर थी। पार्टी तीनों ही सीटों पर जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है।
- डा. ओंकार शाद
सीपीआईएम, जिला सचिव

दो सीटों पर सकारात्मक नतीजे की उम्मीद
कसुम्पटी से खुशीराम बालनाटाह, रामपुर से निंजू राम बतौर प्रत्याशी उतारे गए थे। दोनों ही नेताओं ने भाजपा में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। शिमला ग्रामीण व रोहड़ू सीट पर नए चेहरे थे। वरिष्ठ नेताओं वाली दो सीटों पर सकारात्मक नतीजे मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- टिक्कू ठाकुर
कार्यालय सचिव, हिलोपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें