फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं की शुल्क प्राप्ति को तिथियां तय

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश के स्कूलों में मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए वार्षिक शुल्क प्राप्ति को तिथियों का निर्धारण कर लिया गया है। यह निर्धारण स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किया है।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मार्च में होने वाली परीक्षाओं के लिए मैट्रिक और जमा दो नियमित के लिए यह तिथि 30 सितंबर है। सौ रुपये लेट फीस के साथ यह 15 अक्तूबर रहेगी। मार्च में ही होने वाली एसओएस मिडल, मैट्रिक और जमा दो की अन्य श्रेणियों की परीक्षाओं के लिए यह तिथि 15 सितंबर होगी, जबकि 100 रुपये की लेट फीस के साथ यह 30 सितंबर रहेगी। जुलाई में संभावित मैट्रिक और जमा दो की नियमित कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए यह तिथि जून निर्धारित की गई है। 1000 रुपये की लेट फीस के साथ इसे 25 जून रखा गया है। सितंबर में संभावित एसओएस, मिडल, मैट्रिक और जमा दो परीक्षाओं के लिए यह तिथि 25 जून निर्धारित हुई है, जबकि 200 रुपये की लेट फीस के साथ यह 15 जुलाई रहेगी। उच्च शिक्षा निदेशक शशिभूषण सेखरी ने सोमवार को इसकी जानकारी आगे सभी शिक्षा उपनिदेशकों को भेज दी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. अमर देव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें