फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आज भी बारिश के आसार

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को भारी बारिश हुई। ऊना शहर में तो पानी घरों और दुकानों में घुस गया। मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि इस संबंध में मंगलवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। सोमवार को ऊना में मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दुकानों और घरों में पानी घुस गया। कुछ देर के लिए सड़कों में करीब आधा फुट पानी भर गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह और दोपहर बाद ही अचानक मौसम खराब हो गया। सोमवार को बलद्वाड़ा में 33, राजगढ़ में 17, मशोबरा एवं बंगाणा में 14, नूरपुर में 12, काहू में 9, करसोग में 8, शिमला में 7, संगड़ाह में 6 और केलांग में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। कई क्षेत्रों में बिजली कड़कती रही और मूसलाधार बारिश भी होती रही। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 9 सितंबर को हिमाचल में मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। इसके अलावा मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं आंशिक वर्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें