फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में शुरू होगी बीएड, एमएड

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय छतड़ी (शाहपुर) में अब छात्र बीएड और एमएड भी कर सकेंगे। केंद्रीय विवि छात्रों को इंटिग्रेटेड कोर्स करवाएगा। यानी, छात्रों को विवि में बीएड में ही प्रवेश लेना पड़ेगा। बीएड के साथ छात्र एमएड भी कर सकेंगे। बीएड और एमएड का इंटिग्रेटेड कोर्स तीन साल का होगा। छात्र विवि में सीधे एमएड में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। एमएड करने के लिए छात्रों को विवि से ही बीएड करनी होगी। अन्य अधिकतर विश्वविद्यालयों में बीएड दो साल की होती है। एमएड भी दो साल की होती है। ऐसे में छात्रों को बीएड और एमएड करने के लिए चार साल लगाने पड़ते हैं, लेकिन सीयू में बीएड और एमएड छात्र तीन साल में कर सकेंगे। बीएड और एमएड में तीस-तीस सीटें छात्रों के लिए शुरूआती दौर में होंगी। छात्रों को बीएड-एमएड का इंटिग्रेटेड कोर्स करवाने के लिए सीयू के पास स्टाफ का पूरा प्रबंध है। विवि प्रशासन अभी सिर्फ विद्यार्थियों को बैठाने का प्रबंध करने में जुटा हुआ है। कोर्स करवाने के लिए केंद्रीय विवि प्रशासन को मंजूरी मिल चुकी है। अब सिर्फ एनसीईआरटी के पत्र का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही यह पत्र भी विवि को मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय विवि में बीएड और एमएड इसी सत्र से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्रीय विवि के वीसी प्रो. योगिंद्र वर्मा का कहना है कि बीएड-एमएड का इंटिग्रेटेड कोर्स करवाने के लिए विवि प्रशासन को मंजूरी मिल चुकी है। अब एनसीईआरटी के पत्र का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही वह भी मिल जाएगा। विवि इसी सत्र से कोर्स शुरू करने के प्रयास में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें