शिमला। हिल्स क्वीन में कोलंबिया शहर और जम्मू कश्मीर की तर्ज पर लोग मेट्रोकेबल की सैर का लुत्फ लेंगे। इतना है नहीं सिटी के बढ़ते ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने के साथ- साथ स्थानीय लोग और पर्यटक शहर के ऊपर से एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए शहरी विकास विभाग के 150 करोड़ रुपये के मेट्रोकेबल प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। विभाग ने इसके लिए अब बिडिंग की प्रक्रिया शुरू कर ली है। विभाग ने बिडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
---
इन स्थानों से लगेगी मेट्रोकेबल
शिमला के प्रमुख स्थानों पर मेट्रोकेबल की सुविधा मिलेगी। टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर टूटीकंडी से होटल फरहिल तक। फरहिल होटल से लिफ्ट की पार्किंग तक और पार्किंग से पीसी चैंबर तक मेट्रोकेबल लगाई जाएगी। इसके अलावा टूूटीकंडी बस स्टैंड से आने वाले यात्रियों के लिए होटल फरहिल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी।
---
ये होगा फायदा
---
ट्रैफिक जाम से निजात।
प्रदूषण पर भी रहेगा नियंत्रण।
पर्यटकों को मिलेगी सुविधा।
कम समय पर पहुंचेंगे गंतव्यों तक।
पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा ।
---
शहर में बढ़ते ट्रैफिक और कंजशन को देखते हुए विभाग ने कॉप्लीमेंटरी ट्रांस्पोर्ट सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। बिडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोशिश रहेगी कि लोगों को यह सुविधा शीघ्र से शीघ्र उपलब्ध हो सके।
कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक शहरी विकास विभाग।