रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कल्याण समिति किन्नौर की बैठक जगत सिंह नेगी उपाध्यक्ष विधान सभा की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में हुई। बैठक में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मामले विभाग की ओर से चलाई गई कल्याण कारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2014—15 के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 92 लाख 42,000 हजार रुपयेे की राशि खर्च की जा रही है। इसमें 3 सितंबर 2014 तक 1 करोड़ 70 लाख 87 हजार 785 रुपये व्यय किए जाएंगे । इंदिरा आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए अनुदान देने का भी प्रावधान है। इसमें 30 सितंबर तक 35 लाख रुपये राशि खर्च की जाएगी। अंतरजातीय विवाह पुरस्कार के 50,000 रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
इसके अतिरिक्त अपंग विवाह अनुदान के लिए 50,000 रुपये व्यय किए जा चुके हैं। अपंग छात्रवृत्ति योजना में 50,000 रुपये व्यय किए जा चुके हैं। परिवार सहायता योजना के तहत अब तक 3लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
इस बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग विभाग अनिल ठाकुर, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सीएस नेगी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा लक्ष्मी नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी कल्पा अर्जुन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।