शिमला। एचपीयू ने यूजीसी नेट/जेआरएफ की कट लिस्ट जारी कर दी है। 29 जून को पात्र अभ्यर्थी राजधानी के 17 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। कुल 6640 छात्र परीक्षा देंगे। 43 विषयों में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र, कट लिस्ट सहित दूसरी जानकारी विवि ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। डब्ल्यूडब्ल्यू. एचपीयूएनआईवी. इन पर छात्र इसे देख सकते हैं। विवि की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। विवि के पूर्व अधिष्ठाता अध्ययन तथा यूजीसी के समन्वयक प्रो. एसएस चौहान ने बताया कि परीक्षा केंद्र और कट लिस्ट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
इसमें छात्र अपने रोलनंबर के हिसाब से परीक्षा केंद्र का पता लगा सकता है और समस्त उपलब्ध जानकारी डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार कॉमर्स में सबसे अधिक 670 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
---
यह हैं परीक्षा केंद्र
विवि का विधि विभाग, आर्ट्स ब्लॉक, साइंस ब्लॉक, गांधी भवन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन, इक्डोल, प्री- कोचिंग सेंटर एचपीयू, एचपीयू मॉडल स्कूल, लॉ कालेज एवालॉज चौड़ा मैदान, यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ बिजनेस स्टडीज, बीबीए बीसीए एवालॉज चौड़ा मैदान, राजीव गांधी महाविद्यालय (कोटशेरा), लोरेटो कान्वेेंट ताराहाल, गर्ल्स स्कूल लक्कड़ बाजार, आरकेएमवी, संजौली कॉलेज, लालपानी ब्वॉयज स्कूल, फागली स्कूल और टूटु वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सहित 17 केंद्र हैं।
---
केंद्रों को निर्देश जारी
यूजीसी के परीक्षा समन्वयक प्रो. एसएस चौहान ने कहा कि परीक्षा के लिए सभी सेंटर को कट लिस्ट और परीक्षा संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए है।
---
लड़कियां यहां भी आगे
इस परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने विवि से पढ़ाई की है।
---
यहां से मिलेगी जानकारी
डब्ल्यूडब्ल्यू. एचपीयूएनआईवी. इन