फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रिजल्ट अब एग्जाम लेट

Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पहले रिजल्ट और अब एग्जाम लेट। कॉलेजों में लागू रूसा सिस्टम का यह हाल है। रूसा छात्रों को रुला रहा है। पहले सेमेस्टर का परिणाम अभी नहीं आया है। इधर, दूसरे सत्र की परीक्षाएं जून में करवाए जाने पर संकट खड़ा हो गया है। तय शेड्यूल के मुताबिक जून में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जानी हैं। मौजूदा स्थिति देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि जून में परीक्षाएं हो सकेंगी।
विज्ञापन

एचपीयू की ओर से अभी तक प्रैक्टिकल और परीक्षाओं की तिथि घोषित नहीं हुई है और न ही ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि तय की गई है। तीन दिन बाद 11 मई से 9 जून तक कॉलेजों में एक माह का अवकाश रहेगा। दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए एचपीयू के सुस्त रवैये से कॉलेजों के हजारों छात्रों का परेशान होना तय है। अव्यवस्था का यह आलम पहले सत्र की परीक्षा से लेकर परिणाम घोषित करने में भी रहा है। पहले सत्र में परीक्षा परिणाम में देरी, तो दूसरे सत्र में परीक्षा करवाने में अव्यवस्था नजर आ रही है।
रूसा लागू करने में सरकार और विवि का यह प्रयोग अब तक असफल ही रहा है। छात्र दूसरे सत्र के लिए परीक्षा को फार्म भरने, प्रैक्टिकल तथा परीक्षा की तिथि को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन तथा शिक्षकों के पास इसका कोई जवाब नहीं। कालेज प्रशासन विवि से कोई निर्देश न आने के कारण असहाय नजर आ रहे है।
विज्ञापन

---
एक माह लेट है तय शेड्यूल
रूसा में स्नातक डिग्री का दूसरा सत्र पहले ही निर्धारित शेड्यूल से एक माह लेट हैं। अप्रैल अंत और मई शुरू में तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं हो जानी चाहिए थीं। मगर मौजूदा स्थिति को देखते हुए शायद ही विवि जून में भी दूसरे सत्र की परीक्षाएं हो सकें। ऑन लाइन फार्म भरने, उसके बाद प्रैक्टिकल के लिए कम से कम 15 दिन का समय चाहिए।
---
अफसर कर रहे हैं टालमटोल
कॉलेजों से परीक्षा तिथि और ऑनलाइन फार्म भरने जैसी पूछताछ करने के लिए फोन आ रहे हैं। मगर परीक्षा शाखा और विवि से कोई जवाब देने वाला नहीं है। अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक तो प्राचार्यों को मिल ही नहीं पा रहे हैं। विवि से सिर्फ यही कहा जा रहा है कि साइट देखते रहें, शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी, राजीव गांधी महाविद्यालय प्रॉचार्य डा. उमा रणदेव और आरकेएमवी प्रॉचार्य प्रो. मीरा वालिया का कहना है कि विवि से परीक्षा संबंधित जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

---
संबंधित शाखा जारी करेगी शेड्यूल
विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी का कहना है कि परीक्षा को लेकर कोड से संबंधित समस्या हल कर दी गई है। संबंधित अधिकारी ही अब शेड्यूल जारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें