फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन छाए किरणराजू-वामिनी सेठी

Sun, 13 Apr 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एमटीबी हिमालया शिमला एडिशन-2014 की साइकिल रैली का पहला दिन बंगलूरू के किरणराजू और दिल्ली की वामिनी सेठी के नाम रहा। शिमला से सुबह नौ बजे शुरू हुई रेस 58 किलोमीटर का सफर तय कर 2 बजे जनेड़घाट पहुंची। शिमला के देवेंद्र ठाकुर दूसरे, स्कॉटलैंड के डगलस तीसरे और शिमला के शिवेन चौथे स्थान पर रहे। महिलाओं के वर्ग में ग्रेड ब्रिटेन एलिसन क्लूयज दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और झारखंड के साइकिलिस्ट भाग ले रहे हैं। आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) शिमला के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सच्चर ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन



टॉप राइडर्स जाएंगे तारादेवी ट्रैक पर
तारादेवी के करीब तीन किलोमीटर लंबे सिंगल ट्रैक पर जाने का मौका टॉप राइर्ड्स को मिलेगा। तारादेवी रेलवे स्टेशन से पहले साइकिलिस्ट सड़क के रास्ते तारादेवी मंदिर स्थित टॉप पर पहुंचेंगे। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर के पैदल रास्ते में टॉप राइर्ड्स को उतारा जाएगा। रैली में तारादेवी के घने जंगलों के ट्रैक को लिया गया है।


आज का सफर 57 किलोमीटर लंबा
रविवार को रैली के दूसरे और अंतिम दिन साइकिलिस्ट 57 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। रैली सुबह 9 बजे चायल पैलेस से शुरू होगी। रैली जनेड़घाट से साधुपुल, शोघी, तारादेवी होते हुए वापस करीब 3 बजे शिमला होटल होलीडे होम पहुंचेगी। इसके बाद विजेताओं को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे। ओवरआल विजेता को 20 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ब्रांडेड घड़ियां, जूते और अन्य कई एस्सेरीज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें