फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट जोन में अब तैनात होंगे पुलिस जवान

Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के एक्सीडेंट जोन में हादसों को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान चलाने जा रही है। पहले चरण में पुलिस तेज रफ्तार और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसेगी। शराब पीकर अगर कोई गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया तो मौके पर जुर्माना तो किया जाएगा लेकिन उसे उस स्थिति में गाड़ी नहीं चलाने दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति बैठा है और उसने नशा नहीं किया है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस देखने के बाद गाड़ी को छोड़ा जा सकता है। इन जगहों पर पुलिस स्पीड रडार भी लगाएगी। तय गति से ज्यादा चलने वालों के चालान किए जाएंगे। पुलिस का मानना है कि दुर्घटना के ये दो सबसे बड़े कारण हैं। इन पर अंकुश लगाना जरूरी है, तभी हादसे का ग्राफ कम हो पाएगा।
विज्ञापन


यह है नियम
नेशनल हाइवे पर छोटी गाड़ियों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा, ट्रक और बस की 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्टेट हाइवे पर बड़ी और छोटी गाड़ियों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा। शहर के बंधित और प्रतिबंधित सड़क पर 20 किलोमीटर प्रति घंटा वाहन गति निर्धारित की गई है।

ये हैं प्रमुख एक्सीडेंटल जोन
शोघी से तारादेवी, कुफरी, छराबड़ा, फागू, टूटीकंडी-ढली बाईपास रोड।

क्या कहता है पुलिस महकमा
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि सोमवार को खराब मौसम के कारण अभियान पूरी तरह से शुरू नहीं कर पाए। मंगलवार से एक्सीडेंटल जोन में स्पीड रडार और एल्कोहल सेंसर से लैस टीमें मौजूद रहेंगी। नियमाें की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें