फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवक्त बरसात से फसलों को क्षति

Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में बेवक्त बरसात से फसलों को नुकसान हुआ है। अचानक बदले मौसम के तेवरों से शिमला और मनाली में रविवार रात को भारी बारिश हुई। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गेहूं की फसल को क्षति की सूचना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुठलीदार फलों आड़ूू, प्लम और बादाम की फ्लावरिंग पर असर पड़ा है। सेब के लिए भी ये मौसम अब ठीक नहीं माना जा रहा। कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सानन ने बताया कि कृषि विभाग से क्षति से रिपोर्ट मांगी गई है। सिरमौर और मंडी जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। बिलासपुर जिले में रविवार रात तूफानी हवाओं के साथ कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई। आम की फ्लावरिंग को भी नुकसान हुआ है। लाहौल के कल्पा और केलांग में हिमपात भी दर्ज हुआ है। मनाली की चोटियों और कांगड़ा की धौलाधार पर्वत शृंखला पर फिर ताजा हिमपात से ठंडक बढ़ी है। किन्नौर में बारिश के कारण कुछ सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। उधर, मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि ये पश्चिमी विक्षोभ का असर है। मंगलवार से मौसम में सुधार होगा, लेकिन 12 अप्रैल से फिर मौसम बिगड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें