फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब-केला महंगा और हरे मटर सस्ते

Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सब्जी-फल मंडी में अब पाव नहीं किलो में भाव पूछिए। पहले के मुकाबले सब्जियों के दाम 55 फीसदी तक लुढ़के हैं। फलों में केला और सेब को छोड़ लगभग सभी सस्ते हो गए हैं। पहले हरे मटर जहां 60 रुपये किलो थे, वहीं अब 25 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिल रहे हैं। शलगम, घिया, मैथी, गोभी, आलू, टमाटर के दाम भी गिर गए हैं।
विज्ञापन

सब्जी कारोबारी विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोग ज्यादा साग, मैथी, पालक व गोभी की डिमांड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस सब्जी की ज्यादा डिमांड होती है, उनके दाम बढ़ने के ज्यादा चांस होते हैं। उनका कहना है कि अभी के दाम पहले के मुकाबले 55 प्रतिशत तक कम हो गए हैं।
सब्जी (किलो) अभी के दाम पहले
शलगम 15 30
आलू 14 20
मटर 25 60
टमाटर 15 30
गाजर 15 30
गोभी पहाड़ी 25 50
पालक 20 35
साग 15 30
मैथी 25 50
बंद गोभी 15 25

20 से 25 फीसदी लुढ़के फलों के दाम
सर्दी के मौसम में फलों के दाम में भी 20 से 25 प्रतिशत की कटौती हुई है। पिछले महीने अनार जहां 120 रुपये किलो था, अब 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे हैं। संतरा, किन्नू, अंगूर के दाम में भी कटौती हुई है। सेब सीजन खत्म होते ही इनके दाम में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने सेब 40 से 50 रुपये किलो थ, अब 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल (किलो) अभी के मूल्य पिछले माह
संतरे 40 से 50 60
किन्नू (छोटे) 30 50
किन्नू (बड़े) 40 60
अमरूद 40 40
केले 50 40
अनार 100 120
अंगूर 60 80
पपीता 30 30
खजूर 80 80
सेब 80 से 100 40 से 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें