फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल की उम्र में दुनिया का चक्कर लगाने निकलीं जारा रदरफोर्ड, बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड

Fri, 20 Aug 2021 11:35 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जारा रदरफोर्ड उड़ान भरने से पहले - फोटो : Social media/StSwithunsGirls
विज्ञापन
कहते हैं न, हौंसले बुलंद हों तो मंजिल हासिल करना कठिन नहीं होता है। 19 वर्षीय बेल्जियन-ब्रिटिश पायलट जारा रदरफोर्ड इसी की जीती जागती उदाहरण हैं। सबसे कम उम्र में अकेले दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए जारा अपने सफर पर निकल चुकीं हैं। 19 साल की उम्र में अमूमन जब लोग अपने भविष्य को लेकर तमाम सवालों में उलझे रहते हैं, उसी उम्र में जारा विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए उड़ान भर रही हैं। महिला सशक्तिकरण की सोच के साथ दुनियाभर की लड़कियों और युवतियों को उड्डयन के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ जारा नए सपनों की उड़ान भर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले अमेरिका की शाइस्ता वैज ने 30 की आयु में अकेले सबसे तेज माइक्रोलाइट प्लेन से दुनिया का चक्कर लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। जारा महज 19 साल की आयु में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना लेकर 18 अगस्त को उड़ान पर निकल चुकी हैं। इस सफर के पूरा होते ही वह सबसे कम उम्र में दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। 18 अगस्त को पश्चिम बेल्जियम की कोर्तरिज्क हवाई पट्टी से उड़ान भरने वाली जारा को इस सफर को पूरा करने में करीबन तीन महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

जारा रदरफोर्ड ने भरी उड़ान - फोटो : Twitter/BelgiumintheUSA

रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि इस सफर को पूरा करने में वह करीब 52 देशों में रुकेंगी भी। जारा के माता-पिता दोनों ही पायलट हैं और यहीं से उन्हें यह प्रेरणा मिली है। जारा, एस्ट्रोनोट बनना चाहती हैं, इसी उद्देश्य के साथ वह अगले साल विश्वविद्यालय में दाखिला भी लेंगी। 19 साल की उम्र में वह दुनिया के लिए अलग मिसाल कायम कर रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें