घर और परिवार की जिम्मेदारी निभाते-निभाते आधी उम्र निकल जाती है। लेकिन एक बार जब बच्चे बड़े होकर अपने स्कूल और पढा़ई में व्यस्त हो जाते हैं तो महिलाओं के पास काफी सारा वक्त बचता है। लेकिन इस उम्र में उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होता। ऐसे में आप कुछ नई स्किल को सीखकर अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं।
चाइल्ड केयर सेंटर चलाना किसी भी महिला के लिए मुफीद रोजगार है। इसमे आप कुछ दिन किसी डे केयर में जाकर ट्रेनिंग कर इस रोजगार को शुरू कर सकती हैं। इस काम में किसी खास स्किल की जरूरत भी नही होती और आप आराम से अच्छे पैसे कमा सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो ब्राइडल मेकअप जैसे कोर्स कर भी अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं।
इसके अलावा आजकल सरकार कई सारी योजनाओं के तहत छोटे बिजनेस को बढा़वा देने के लिए ऋण मुहैया करा रही है। इसका लाभ उठाकर आप अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। स्वरोजगार की मदद से महिलाएं ना केवल आत्मनिर्भर बनती हैं। बल्कि उनका खाली समय भी अच्छे से बीतता है। ऐसे में वो परिवार में भी मान-सम्मान की हकदार हो जाती हैं।