फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उम्र में शादी और तलाक के बाद भी नहीं मानी हारी, न्यूजीलैंड पुलिस में हुई भर्ती

Thu, 25 Mar 2021 09:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब की रहने वाली मनदीप कौर आज अपने हौसलों की वजह से हर किसी की इंस्पिरेशन बन गई हैं। पंजाब में जन्मी मनदीप की शादी मात्र 18 साल की उम्र में हो गई। उसके एक साल बाद पहला बच्चा और फिर कुछ समय बाद दूसरा। पहले बच्चे के जन्म के समय मनदीप कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थीं। लेकिन दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ही उनका तलाक हो गया। 

अपने बच्चों को लेकर वो माता-पिता के घर आ गईं। वहां से अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर उनका पति के साथ विवाद चल ही रहा था। इसी बीच वो बच्चों को माता-पिता के पास छोड़कर आस्ट्रेलिया चली गईं। आस्ट्रेलिया जाने का मकसद मनदीप का खुद को आत्मनिर्भर बनाना था। जिससे कि बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके। 

आस्ट्रेलिया जाने के बाद उनको सेल्स वुमेन की जॉब मिली। लेकिन ठीक से अंग्रेजी ना आने की वजह से उन्हे काफी दिक्कत होती थी। इसके बाद वो न्यूजीलैंड चली गईं। जहां पर उन्होंने ड्राइविंग सीखी। टैक्सी चलाते हुए वो एक वुमंस लॉज में रहती थीं। जहां पर नाइट रिसेप्शनिस्ट का काम एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर करते थे। जिन्हें वो अपना पिता मानती थीं। यहीं से उन्हें पुलिस आफिसर बनने का रास्ता मिला। कड़ी मेहनत के बाद उनका चयन साल 2004 में न्यूजीलैंड पुलिस में हुआ। वक्त के साथ मनदीप ने कार्य के इस क्षेत्र में नईं ऊचांईयां छूईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें