फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annu Rani: भारत की पहली महिला एथलीट जिसने जैवलिन थ्रो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, जानें

Sun, 24 Jul 2022 06:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की ओर से महिला वर्ग में जैवलिन थ्रो में विश्व एथलीट चैंपियनशिप में अन्नू रानी ने पाया सांतवा स्थान, जानें कौन है एथलीट अन्नू रानी।
विज्ञापन
अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसी लिस्ट में एक नाम और शामिल है। वो है एथलीट अन्नू रानी का, जिन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि उन्हें पदक जीतने में सफलता हासिल नहीं हुई और सातवें स्थान से ही अन्नू रानी को संतोष करना पड़ा। हालांकि अन्नू का ये स्थान भी काफी अहम है। एथलीट अन्नू रानी दो बार भारत की ओर से विश्व एथलीट चैंपियनशिप के भाला फेंक प्रतियोगिता में जगह बना चुकी हैं। 
विज्ञापन

 

 

साल 2019 में विश्व एथलीट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली अन्नू रानी पहली महिला भारतीय थीं। वहीं साल 2022 में वो दूसरी बार फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि उन्हें सातवें स्थान से ही संतोष करना पड़ा। अन्नू रानी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की रहने वाली हैं। बचपन में अपने भाई की कोचिंग में उन्होने भाला फेंक सीखा। अन्नू रानी ने 18 साल की उम्र में 59वें नेशनल ओपन एथलीट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं ओस्त्रावा में हुए आईएएएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में वो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो के फाइनल में उनका सबसे बेहतरीन थ्रो 61.12 मीटर का रहा और वो सातवें स्थान पर रहीं। अन्नू ने अपने दूसरे प्रयास में 61.12 मीटर की दूरी तय की और यही उनका सबसे बेहतरीन थ्रो रहा। उनकी पांच थ्रो 60 मीटर की दूरी नहीं पार कर सके। अन्नू ने फाइनल मैच में पहले 56.18 मीटर की दूरी तय की फिर 61.12 मीटर, 59.27 मीटर, 58.14 मीटर, 59.98 मीटर और 58.70 मीटर की दूरी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें