सोशल मीडिया पर विभा ने एक व्यक्ति को अपने पालतू कुत्ते के लिए टायर से बेड बनाते देखा था। इसके बाद उन्होंने इस विकल्प को सड़क के बेसहारा कुत्तों के लिए आजमाया। इसके लिए ढेर सारे टायर इकट्ठा कर वो कुत्तों को ठंड से बचाने की मुहिम में लगी हुई हैं।
ये पहला मौका नही है जब विभा कुत्तों की मदद को आगे आई हैं। इससे पहले भी वो लॉकडाउन के समय में लगभग 300 कुत्तों को रोजाना खाना खिलाया करती थीं। उनका कहना है कि बचपन से ही उन्हें जानवरों से प्यार है। इसके साथ ही वो एक पशु चिकित्सक भी हैं। इसलिए ऐसे कुत्तों की मदद करना उनकी जिम्मेदारी भी है।