फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janaki Ramachandran: मिलिए तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री से, जो फिल्मों से एक झटके में आ गईं राजनीति में

Wed, 16 Mar 2022 03:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जानकी रामचंद्रन - फोटो : twitter/TamilnaduIyers
विज्ञापन

भारतीय राजनीति में इस समय कई दिग्गज महिला नेता हैं जो पार्टी, सरकार व सत्ता में बड़े पद पर आसीन हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को कौन नहीं जानता। प्रियंका गांधी, मायावती, स्मृति ईरानी से लेकर कई महिलाएं भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसमें कई ऐसी महिला नेता भी हैं जो मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं। फिल्मों, धारावाहिकों में काम करने वाली ये अभिनेत्रियां जब राजनीति में आईं तो जनता ने इनका खुले मन से स्वागत किया। आज मनोरंजन जगत से जुड़ी महिला राजनेताओं में हमारे सामने स्मृति ईरानी, जया प्रदा, जया बच्चन, हेमा मालिनी,  नुसरत जहां, किरण खेर, जैसे अभिनेत्रियां हैं लेकिन ये सिर्फ इस दौर की बात नहीं है। भारतीय राजनीति के इतिहास में भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने सिनेमा पर जिस तरह राज किया, वैसा ही मुकाम राजनीति में भी पाया। इनमें से एक बड़ा नाम है तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का। वैसे जयललिता पहली महिला नहीं तो तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज हुईं। उनसे पहले, बल्कि सबसे पहले तमिलनाडु की महिला सीएम बनने वाली जानकी रामचंद्रन भी सिनेमा से ताल्लुक रखती थीं। चलिए जानते हैं तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री जानकी रामचंद्रन के बारे में, जिन्होंने सिनेमा जगत से राजनीति जगत में की सफल एंट्री।  

विज्ञापन


कौन हैं जानकी रामचंद्रन

तमिलनाडु राजनीति के इतिहास में पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव जानकी रामचंद्रन को मिला था। जानकी रामचंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मी दुनिया से की थी। बाद में राजनीति में एंट्री की और सीएम की कुर्सी संभाली। जानकी का जन्म 30 नवंबर 1923 में ब्रिटिश शासनकाल में वाई कोम, केरल में हुआ था। तमिल परिवार से ताल्लुक करने वाली जानकी के पिता का नाम राजगोपाल अय्यर था। वहीं जानकी रामचंद्रन की मां नारायणी अम्मा थीं।जानकी को आमतौर पर 'वीएन जानकी के' नाम से जाना जाता है। वीएन जानकी के का निधन 72 वर्ष की आयु में 19 मई 1996 को तमिलनाडु के मद्रास में हृदय गति रुकने की वजह से हुआ था।

वीएन जानकी का पारिवारिक जीवन

जानकी के पिता तमिल ब्राह्मण थे। उनका परिवार मनोरंजन जगत से जुड़ा हुआ था। दरअसल जानकी रामचंद्रन के चाचा संगीतकार पापनासम सिवन थें। जानकी ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी गणपति भट्ट नाम के शख्स से 1939 को हुई थी। उस शादी से उनका एक बेटा भी था, जिसका नाम सुरेंद्रन था। 20 साल के रिश्ते को खत्म करने के बाद में वीएन जानकी ने तमिल सिनेमा के अभिनेता एमजी रामचंद्रन से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीएन जानकी के का फिल्मी करियर

1940 के अंत में वीएन जानकी एक मामूली अभिनेत्री थीं। 1948 में वीएन जानकी की पहली फिल्म आई। उसके बाद उन्होंने मोहिनी,राजा मुक्ती, वेलाकियारी, देवकी और मरुधनाट्टु इलावारसी समेत 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के जरिए उनकी मुलाकात रामचंद्रन से हुई, जिनके साथ कई फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और शादी कर ली।

राजनीति में कैसे आईं जानकी रामचंद्रन

अभिनेता रामचंद्रन राजनीति में आ गए और 1977 में हुए चुनावों में जीत के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। 10 साल बात 1987 में उनका निधन हो गया। रामचंद्रन उस समय भी सीएम थे। उस दिनों जानकी अपने पति रामचंद्रन के साथ हमेशा रहीं लेकिन राजनीति में कभी किसी तरह की सक्रियता नहीं दिखाई।उनके निधन के बाद जानकी को 1988 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया गया। हालांकि उनकी सरकार मात्र 24 दिन ही चली। इसी के साथ तमिलनाडु के इतिहास में सबसे कम दिन की मुख्यमंत्री भी वही बनी। बाद में जानकी रामचंद्रन ने अपनी पार्टी के अन्य युवा नेताओं को तैयार किया। इनमें जयललिता का नाम भी शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें