पराठा स्टॉल की शुरुआत
एक पढ़ी लिखी लड़की के लिए अकेले सड़क पर खड़े होकर पराठा स्टॉल लगाना थोड़ा अजीब और नया अनुभव था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह इसे कैसे संभालेगी लेकिन एक मां को पता था कि उसे अपनी बेटी के लिए कुछ न कुछ तो करना ही है। लोगों ने उनके काम पर सवाल उठाए कि यह सब करने की क्या जरूरत? नेहा ने सबका जवाब दिया। नेहा के मुताबिक शुरुआती समय पर वह टूटे पराठे ग्राहकों को देती थीं लेकिन धीरे धीरे वह अच्छे पराठे बनाने लगीं।
शर्मा पराठा जंक्शन हुआ मशहूर
नेहा के स्टॉल क नाम शर्मा पराठा जंक्शन है। नेहा का दावा है कि वह पंजाब का सबसे बड़ा पराठा बनाती हैं। एक फूड ब्लॉगर के माध्यम से नेहा का वीडियो सोशल मीडिया पर आया और वह मशहूर हो गईं। नेहा के स्टॉल पर कई तरीके के पराठे के अलावा पूरी सब्जी, छोले, मैगी, सैंडविच आदि भी मिलता है। नेहा की बेटी का सपना ओलंपिक में भारत को रिप्रेजेंट करने का है। नेहा बेटी की ऊंची उड़ान के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।