फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश: जिन्होंने स्कूल में स्वास्थ्य को लेकर लाई सजगता और कम उम्र में बनी महिला उद्यमी

Thu, 19 Mar 2020 06:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
priya prakash - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करने का काम हम सभी कम ही करते हैं। उनके खानपान से लेकर स्वास्थ्य के लिए जरूरी एक्सरसाइज से जुड़ी बातें कम ही बताते हैं। ऐसे में एक ऐसी टीनएज युवती को ख्याल आया स्कूलों में स्वास्थ्य से जुड़ी सजगता लाने का। कम उम्र में ही उसने ठान लिया था कि वो कुछ ऐसा करेगी जिससे बच्चों को खाने-पीने की अच्छी और सेहतमंद बातों का आदी बनाया जा सके। साल 2018 में तीस साल से कम उम्र की महिला उद्यमियों में शामिल  होने वाली प्रिया प्रकाश, जिन्होंने हेल्थ सेट गो( HealthSetGo) नाम की संस्था बनाई और लोगों को जागरुक करने का बीड़ा उठाया।

विज्ञापन

 

priya prakash - फोटो : Social Media
प्रिया प्रकाश ने अपने स्कूल की पढ़ाई ऋषि वैली स्कूल से की थी और ग्रेजुएशन की पढ़ाई लेडी श्रीराम कॉलेज से की। अपने पढ़ाई के दिनों में सेहत के प्रति लापरवाह प्रिया को अपने मोटापे और खानपान की वजह से काफी ताने सुनने पड़ते थे। जिससे परेशान होकर प्रिया ने 2012 में जिम ज्वॉइन किया। वहां के कोच ने उन्हें सेहतमंद खाने से प्यार करना सिखाया। कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद प्रिया ने एनजीओ की स्थापना की हेल्थ सेट गो। जो भारत भर में बच्चों को सेहतमंद बनने के लिए प्रेरित करता है। 

 
विज्ञापन

प्रिया के इस एनजीओ के जरिए करीब 70 से ज्यादा शहरों में हेल्दी खाने की आदत के लिए प्रेरित किया जा सका है। वहीं करीब तीन सौ से ज्यादा डॉक्टर इसमें शामिल हैं। इस तरह के प्रयासों से करीब अस्सी हजार से भी ज्यादा बच्चों को स्वस्थ खानपान की आदतों को अपनाने में मदद मिली है। इस साल प्रिया को ग्लोबल हेल्थ प्रोग्राम के लिए पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। ये अवॉर्ड ग्लोबल सिटीजन सिस्को यूथ लीडरशिप अवॉर्ड 2019 है। ये अवॉर्ड प्रिया को स्कूलों में बच्चों की हेल्थकेयर के लिए दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें