इस संकट की घड़ी में जब सभी अपने स्तर पर मदद करने में लगे हैं। तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद ने भी इस काम में अपना योगदान दिया। वो राष्ट्रपति एस्टेट के शक्ति हाट में मास्क सिलतीं नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने मुंह पर भी मास्क पहन रखा था। इन मास्क को कई सारे शेल्टर होम्स और राजधानी के शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को दिया जाएगा। जिससे कि ये गरीबों तक आसानी से पहुंच सकें।
बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हुआ है। इस समय देश में बीस हजार से भी ज्यादा कोरोना के मरीज हैं। ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन भी लगाया गया है। इसके अलावा घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी वजह से इस काम को अंजाम दिया गया ताकि किसी को भी मास्क की कमी न हो।