फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Like Mother Like Daughter: मां-बेटी की ये जोड़ी पेशे से है पायलट, संग में प्लेन उड़ाती तस्वीर हो रही वायरल

Sun, 01 May 2022 07:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। जिसमे मं-बेटी की जोड़ी प्लेन उड़ा रही है।
विज्ञापन
mother daughter pilot - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां बेटी की इस जोड़ी की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे ये दोनों एक साथ प्लेन के कॉकपिट में बैठी प्लेन उड़ा रही हैं। दरअसल, इस तस्वीर को फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की। जिस पर ट्विटर यूजर्स की नजर पड़ी और ये तस्वीर वायरल हो रही है। फ्लाइट की क्रू मेंबर में शामिल ये मां बेटी पायलट की सीट पर बैठी मां और बेटी फ्लाइट डेक में बैठी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अटलांटा बाउंड डेल्टा बोइंग-757 की फ्लाइट के यात्री ये जानकर दंग रह गए कि एक ही परिवार की मां बेटी पायलट प्लेन उड़ा रही हैं। फ्लाइट में मां कैप्टन के पद पर हैं तो वही बेटी फर्स्ट ऑफिसर हैं। कैप्टन मां का नाम वेंडी रैक्सन और बेटी का नाम केली रैक्सन है। तस्वीर के सामने आने के बाद डेल्टा फ्लाइट के आधिकारिक ट्वीट पर मां बेटी को ट्वीट किया गया है। प्लेन में बैठी इस मां बेटी की तस्वीर को जॉन आर वेट्रट ने खींची है। जिन्हें इन दोनों से मिलने का मौका मिला।
विज्ञापन

mother daughter pilot - फोटो : social media
जान ने बताया कि प्लने में सफर के दौरान उन्होंने दोनों की बातें सुनी। जिसके बाद मालूम हुआ कि ये दोनों मां बेटी हैं। बता दें कि केली रेक्सन की बहन भी पायलट हैं। 
बता दें कि रेक्सन मां बेटी के अलावा भी मां बेटी की जोड़ी है। जिसने इतिहास में अपना नाम पहली मां बेटी की जोड़ी के तौर पर प्लेन उडाने का रिकार्ड दर्ज है। कैप्टन सूजी गैरेट और बेटी डोना गैरेट। ये दोनों स्काईवेस्ट एयरलाइंस के लिए काम करती हैं सूजी 56 साल की उम्र में भी प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला हैं। वो तीस साल से ज्यादा समय से प्लेन उड़ा रही हैं। सबसे खास बात कि इन मां बेटी का पूरा परिवार ही पायलट है। जिसमे सूजी के पति और बेटे मार्क गैरेट शामिल हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें