फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी विद ब्रेन बनीं ऐश्वर्या श्योराण, मॉडलिंग की दुनिया से बनीं आईएएस परीक्षा पास करने वाली

Sun, 09 Aug 2020 08:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपीएससी की परीक्षा में 93वी रैंक पाने वाली ऐश्वर्या ने ब्यूटी विद ब्रेन का असली खिताब हासिल किया है। साल 2016 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट के तौर पर टॉप 21 में सेलेक्शन हुआ था। ऐश्वर्या ने दिल्ली के श्रीराम लेडी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। किताबों से लगाव के बावजूद वो मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने में लग गई थीं। लेकिन अब उन्होंने यूपीएसएसी की परीक्षा पास की है। 

विज्ञापन

ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के मॉ़डलिंग करियर की शुरूआत एक इत्तेफाक थी। मिस फ्रेश फेस की प्रतियोगिता को जीत वो मिस इंडिया में भाग लेने को कहा गया। वहां से मॉडलिंग करने के साथ ऐश्वर्या ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। 
विज्ञापन

पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐश्वर्या आईएएस की परीक्षा की तैयारियों में लग गईं। दस घंटे पढ़ाई और आठ घंटे सोने के फार्मूले के साथ ऐश्वर्या ने अपना सपना पूरा किया। नोट्स बनाने और इंटरनेट की मदद से पढ़ाई करने वाली ऐश्वर्या ने बिना किसी कोचिंग के ये मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें