फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सीमा के पास की गई महिला सैनिकों की तैनाती, दल की अगुवाई कर रहीं कैप्टन गुरसिमरन कौर

Fri, 07 Aug 2020 09:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
loc - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारतीय सेना में शामिल राइफल वुमन की तैनाती पहली बार पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा के पास की गई है। ये नियंत्रण रेखा जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दस हजार फीट की ऊंचाई पर है। ये महिला सैनिक असम राइफल्स दल की हैं और इन्हें डेप्यूटेशन पर लेकर उत्तर कश्मीर के तंगधार सेक्टर में तैनाती दी गई है। 30 महिला सैनिकों के दल को कैप्टन गुरसिमरन कौर अगुवाई कर रही हैं। कैप्टन गुरसिमरन कौर के परिवार में पिता और दादा भी सेना के पद पर कार्य कर चुके हैं और वे तीसरी पीढ़ी की सैन्य अधिकारी हैं। 

विज्ञापन

सेना के एक अधिकारी के अनुसार महिला सैनिकों एलओसी की सुरक्षा चेकप्वॉइंट्स के नजरिए से भीड़ पर नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। सेना में महिलाओं की जिम्मेदारियां अब बढ़ा दी गई हैं। पिछले साल आर्मी ने 50 महिलाओं को सैनिक के तौर पर सीएमपी में पद दिए हैं। इस समय उन महिलाओं की ट्रेनिंग चल रही है।
विज्ञापन

देश के लिए मर-मिटने वाली इन महिलाओं के जज्बे को देख अब इंडियन आर्मी की योजना आगे चलकर 800 महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में शामिल करने की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें