फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नेतृत्व करने वाली महिला एथलीट्स के बारे में जानें

Tue, 02 Aug 2022 01:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हो रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के मैदान में दुनियाभर के खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय एथलीट शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
काॅमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो चुका है। इस साल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हो रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के मैदान में दुनियाभर के खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय एथलीट शामिल हुए हैं। साल 2010 राष्ट्रमंडल खेल से भारत लगातार हर आयोजन में बड़ी संख्या में अपने एथलीट्स के साथ शामिल होता है। इस साल भारत की ओर से काफी मजबूत दल बर्मिंघम पहुंचा है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा चोटिल होने के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं बन सके। कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 स्पोर्ट्स में भारत की ओर से 106 पुरुष और 104 महिला एथलीट्स शामिल हुई हैं। कई महिला एथलीट्स ने अब तक खेल में शानदार प्रदर्शन भी किया है। चलिए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शामिल भारतीय महिला एथलीट्स के बारे में।

विज्ञापन


खेलों के मुताबिक महिला एथलीट्स

कुश्ती में 6 महिलाएं

विनेश फोगाट, अंशु मलिक, साक्षी मलिक, दिव्या काकरान, पूका सिहाग, जा गहलोत।

बॉक्सिंग में 4 महिलाएं

निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंगस, नीतू गंगस।

बैडमिंटन में 5 महिलाएं

पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप (महिला एकल), गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा जॉली (महिला युगल) और अश्विनी पोनप्पा।

टेबल टेनिस में 5 महिलाएं

मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, भावना पटेल (पैरा महिला), रीथ ऋषि, दीया चितले।

वेट लिफ्टिंग में 7 महिलाएं

मीराबाई चानू, बिंद्यारानी देवी, पोपी हजारिका, हरजिंदर कौर, पूनम यादव, बन्नूर नतेश उषा, पूर्णिमा पांडे।

जूडो 3 महिलाएं

तुलिका मान, सुशीला लिकमबम, सुचिका तारियाल।

स्क्वाश 4 महिलाएं

दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा, सुनयना कुरुविला, अनाहत सिंह।

विज्ञापन

हरजिंदर कौर - फोटो : अमर उजाला
एथलेटिक्स 17 महिलाएं

एंसी सोजन, ऐश्वर्या बाबू (महिला लंबी कूद), मनप्रीत कौर (महिला शॉटपुट), ऐश्वर्या बाबू (महिला ट्रिपल जंप), सरिता रोमित सिंह, मंजू बाला मंजू बाला सिंह (महिला हैमर थ्रो), धनलक्ष्मी शेखर (महिला 100 मीटर), दुती चंद, हिमा दास, सरबानी नंदा, एमवी जिलाना, एनएस सिमी (महिला 4x100 मीटर रिले), ज्योति याराजी (महिला 100 मीटर हर्डल ), अन्नू रानी, शिल्पा रानी (महिला भाला फेंक), नवजीत ढिल्लों, सीमा पुनिया (महिला चर्चा थ्रो), प्रियंका गोस्वामी, भावना जाट (महिलाओं की 10000 मीटर रेस वॉक)।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, स्नेहा राणा, ऋचा घोष, सिमरन दिल बहादुर, पूनम यादव।

महिला हॉकी टीम

सविता (कप्तान), रजनी एतिमार, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, निशा, सुशीला चानू पुखरमबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे, वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें