जयंती पटनायक की शिक्षा
महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं जयंती पटनायक की शुरुआती शिक्षा अस्का में ही हुई। यहां के हरिहर हाईस्कूल से पढ़ाई करने के बाद आगे की शिक्षा के लिए कटक जिले के उत्कल विश्वविद्यालय के तहत शैलबाला महिला कॉलेज में जयंती ने दाखिला लिया और परास्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से पढ़ाई की।
जयंती पटनायक का करियर
कांग्रेस पार्टी के टिकट से जयंती पटनायक ने कटक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र और बरहमपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता और सांसद रहीं। इसके साथ ही महिला आयोग का गठन होने पर पहली महिला अध्यक्ष बनीं।