फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार जापान की टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। पत्रिका ने बताया कि नाओमी 12 महीने में 37.4 मिलियन डालर यानी की दो अरब की कमाई की है।
बता दें कि दो बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं जापान की इस स्टार प्लेयर ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स की तुलना में करीब 14 लाख डॉलर की ज्यादा कमाई की है। खिलाड़ियों की ये कमाई पुरस्कार राशि के साथ ही विज्ञापनों और प्रचार से आई हुई रहती है। जिसे कुल मिलाकर जोड़ा जाता है। सेरेना विलियम्स और नाओमी दोनों ने ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मारिया शारापोवा का रिकार्ड तोड़ा है। जिसने सबसे ज्यादा 2 करोड़ 97 लाख डॉलर कमाए थे।