जो बाइडन और कमला हैरिस
- फोटो : twitter.com/KamalaHarris
येलेन को कार्यभार की शपथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिलाई। येलेन (74) इससे पहले अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की गवर्नर रह चुकी हैं। सोमवार को सीनेट ने 15 के मुकाबले 84 मतों से येनेट को वित्त मंत्री नामित किए जाने की स्वीकृति दे दी।
कार्यभार संभालने के साथ ही जेनेट ने काम करना भी शुरू कर दिया है। बाइडेन के मंत्रिमंडल के तीसरे सदस्य के रूप में शामिल होते ही उन्होंने कोरोना राहत पैकेज और दूसरी वित्तीय नीतियों पर नई सरकार के साथ काम शुरू कर दिया है।