फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Mallick: इंग्लैंड के शाही परिवार ने भेजा बंगाल की प्रियंका को पत्र, इस उपलब्धि के लिए की सराहना

Mon, 08 May 2023 04:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

फैशन डिजाइनर प्रियंका ने इस इवेंट को लेकर उम्मीद जताई थी कि लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाले राज्याभिषेक के दौरान क्वीन और किंग उनके द्वारा तैयार ब्रोच व ड्रेस को पहनें।
विज्ञापन
King Charles - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिलाएं देश दुनिया में अपनी मेहनत और हुनर के दम पर मशहूर हो रही हैं और दुनियाभर की सराहना पा रही हैं। इसी कड़ी में एक और भारतीय महिला का नाम जुड़ गया है। महिला की उपलब्धि न केवल उसके, बल्कि देशभर के लिए सम्मान का विषय बन गया है। इस भारतीय महिला ने इंग्लैंड के राजशाही परिवार के लिए खास पोशाक डिजाइन की, साथ ही किंग चार्ल्स तृतीय के लिए ब्रोच डिजाइन किया है। इस महिला का नाम प्रियंका मैलिक है। आइए जानते हैं प्रियंका मैलिक की उपलब्धियों के बारे में, जिस की भारत से इंग्लैंड तक हो रही चर्चा।

 

किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक

विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद 74 वर्षीय चार्ल्स ने गद्दी संभाली, हालांकि औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी 6 मई को सम्पन्न हुई। राज्याभिषेक कार्यक्रम के लिए शाही परिवार के प्रतिनिधियों ने भारत के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली फैशन डिजाइनर से संपर्क किया और रानी के लिए एक पोशाक डिजाइन करने की इच्छा जाहिर की थी।

भारतीय फैशन डिजाइनर ने क्वीन के लिए ड्रेस डिजाइन की

दरअसल, प्रियंका मल्लिक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं, जो पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के एक गांव से आती हैं। 29 साल की प्रियंका ने क्वीन कैमिला और किंग चार्ल्स तृतीय के लिए ड्रेस डिजाइन की। जिसके लिए शाही परिवार ने उन्हें आभार व्यक्त किया और कोरोनेशन सेरेमनी का आमंत्रण दिया था।
विज्ञापन


प्रियंका ने बताया कि किंग और क्वीन ने मेरी पोशाक और ब्रोच के डिजाइन की सराहना की और मुझे प्रशंसा पत्र दिया, जो कि काफी रोमांचित कर देने वाला अनुभव रहा। फैशन डिजाइनर प्रियंका ने इस इवेंट को लेकर उम्मीद जताई थी कि लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाले राज्याभिषेक के दौरान क्वीन और किंग उनके द्वारा तैयार ब्रोच व ड्रेस को पहनें। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह राज्याभिषेक का निमंत्रण मिलने के बाद भी समारोह में शामिल नहीं हो पाईं। 

प्रियंका मलिक का जीवन परिचय

प्रियंका मलिक हुगली जिले के सिंगूर रेलवे स्टेशन से करीब 12 किलोमीटर दूर बदिनन गांव की रहने वाली हैं। प्रियंका मलिक ने सिंगुर गोलामोहिनी गर्ल्स एचएस स्कूल से बारहवीं की परीक्षा पास की। बाद में ऑनलाइन माध्यम से इटली के मिलान विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक कर मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

प्रियंका ने वर्ष 2019 में इटली के मिलान में हुए अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर मैराथन, मिलान फैशन स्टाइलिस्ट ऑफ द ईयर 2020 और 2022 में भारत के रियल सुपर वुमन अवार्ड को जीता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें