इस हादसे के बाद प्रीति बुरी तरह से जख्मी हो गईं। उनकी 14 सर्जरी और बाईपास हुआ, हालांकि वह चलने में असमर्थ हो गईं। पूरी तरह से बिस्तर पर आ गईं। इस हादसे से टूट चुकी प्रीति के पति और ससुराल वालों ने भी उनसे नाता तोड़ लिया। प्रीति ने हिम्मत नहीं हारी और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया।
यूपीएससी में दो बार असफल
प्रीति बेनीवाल के लिए यह आसान नहीं था। दो बार यूपीएससी परीक्षा में वह असफल रहीं लेकिन वर्ष 2020 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की और ऑल इंडिया 754वीं रैंक हासिल की। आज वह उन सभी लोगों के लिए मिसाल हैं, जो संघर्षों और जीवन के दुखों से हताश हो जाते हैं।